logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Himachal Assembly Election: चुनाव आयोग ने किया ऐलान, 12 नवंबर को मतदान, आठ दिसंबर को आएगा परिणाम


नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत 12 नवंबर 2022 को मतदान किया जाएगा, वहीं आठ दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) ने इस बात का ऐलान किया।

हिमाचल प्रदेश चुनाव का शेड्यूल:

  • अधिसूचना : 17 अक्टूबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख : 25 अक्टूबर
  • नामांकन की जांच : 27 अक्टूबर
  • नाम वापसी: 29 अक्तूबर
  • मतदान: 12 नवंबर
  • मतगणना : 08 दिसंबर

चुनाव से जुड़ी अहम बातें

  • 7811 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। 
  • 55 लाख 07 हजार 261 वोटर्स डाल सकेंगे वोट। 
  • एक लाख 86 हजार 681 वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। 
  • दो लाख 78 हजार 208 पुरुष और दो लाख 72 हजार 16 महिला वोटर्स हैं।
  • सभी उम्मीदवारों को अपने आपराधिक इतिहास की जानकारी देनी होगी। 

2017 में भाजपा को मिली थी एकतरफा जीत

2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एकतरफा जीत मिली थी। राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 44 सीटों पर कब्ज़ा किया था। वहीं कांग्रेस को 26 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। सीपीआई (एम) को एक सीट मिली थी। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक बने थे, जिन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दे दिया था।