logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 24 साल बाद कोई गैर-गांधी परिवार सदस्य बना प्रमुख


नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। अनुमान के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उन्होंने अपने प्रतिध्वंदी थिरुवनंतरपुरम से सांसद शशि थारुर को हराया। ज्ञात हो कि, दो दशक से ज्यादा समय के बाद यह पहला मौका है जब कोई गैर गांधी परिवार का नेता कांग्रेस प्रमुख बना है। 

अध्यक्ष पद के चुनाव में खडगे और थरूर ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य भर का दौर कर कार्यकर्ताओं से अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की। बुधवार को जारी परिणाम के अनुसार चुनाव में नौ 9,385 लोगों ने वोट डाला था। जिसमें खड़गे को 7,897 वोट मिला। वहीं थरूर के समर्थन में 1,072 वोट पड़े। इस दौरान 416 वोट अवैध घोषित किये गए। इसी के साथ खड़गे 6,825 वोट से जीतकर अध्यक्ष बने। इस बात की घोषणा कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने दी।

यह लोकतंत्र की जीत

खड़गे की जीत पर बधाई देते हुए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि, “मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीते हैं, यह लोकतंत्र की जीत है। मैंने उन्हें बधाई दी। मुझे विश्वास है कि उनके अनुभव से पार्टी को फायदा होगा। 9000 निर्वाचित लोगों ने अध्यक्ष को चुना है। ऐसा पहले कभी किसी पार्टी ने नहीं किया। आज विपक्ष घबरा रहा है।”

मेरा रोल भी अध्यक्ष तय करेंगे 

भारत जोड़ो यात्रा में लगे हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष का चुनाव जितने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “हर कोई कांग्रेस में चुनाव को लेकर सवाल पूछता है। मुझे गर्व है कि कांग्रेस के खुले और पारदर्शी चुनाव हुए हैं। भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दलों सहित अन्य पार्टियों के चुनाव में किसी की दिलचस्पी क्यों नहीं है?” 

वहीं पत्रकारों ने जब अब कांग्रेस में उनका पद क्या होगा इसपर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, “मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता, इसपर खड़गे जी बोलेंगे। वहीं मेरी भुमकी क्या होगी यह भी अध्यक्ष ही तय करेंगे।”