logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अब 5G कनेक्टिविटी से जुड़ा दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र - ‘सियाचिन ग्लेशियर’


लद्दाख: बुधवार 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर रिलायंस जियो ने भारतीय सेना के साथ मिलकर दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर तक अपने 4G और 5G नेटवर्क का विस्तार करके एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। 

सेना सिग्नलर्स के समर्थन से, रिलायंस जियो इस कठोर और दुर्जेय क्षेत्र में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला पहला दूरसंचार ऑपरेटर बन गया है। अपनी स्वदेशी फुल-स्टैक 5G तकनीक का लाभ उठाते हुए, रिलायंस जियो ने अग्रिम चौकी पर प्लग-एंड-प्ले प्री-कॉन्फ़िगर उपकरण को सफलतापूर्वक तैनात किया।

यह उपलब्धि सेना के सिग्नलर्स के साथ समन्वय से संभव हुई, जिसमें योजना से लेकर कई प्रशिक्षण सत्र, सिस्टम प्री-कॉन्फ़िगरेशन और व्यापक परीक्षण शामिल थे। भारतीय सेना ने जियो के उपकरणों को सियाचिन ग्लेशियर तक पहुंचाने सहित रसद प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सहयोग ने कराकोरम रेंज में 16,000 फीट की ऊंचाई, जहां तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक गिरता हो, वहां कनेक्टिविटी सुनिश्चित की है।