logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सड़क में स्पीड लिमिट को लेकर बनेगी नई नीति ,नितिन गडकरी ने संसद में दी जानकारी


नई दिल्ली: देश में सड़क में वाहनों की स्पीड़ कितनी हो इसे लेकर एक नई नीति तैयार की जायेगी।यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने बुधवार को संसद में दी.राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे द्वारा पूछे गए प्रश्न का ज़वाब देते हुए गड़करी ने कहा की सड़क दुर्घटनाये देश में गंभीर समस्या है.ऐसा इसलिए नहीं है की हमारी सड़के अच्छी है यह समस्या पुरानी है.इसे लेकर कई तरह के कदम उठाये जा रहे है इसे रोकने के लिए शिक्षा,सिविल,ऑटोमोबाइल इंजीनियरिग में सुधार के साथ ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने का काम शुरू किया गया है.गड़करी ने कहा की देश में महामारी से जितने लोगों की मौते नहीं होती उससे अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में होती है.हर साल डेढ़ लाख लोग दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते है.उन्होंने ने बताया की देश में अब एक्ससेस कंट्रोल सड़क मार्गो का निर्माण हो रहा है.जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के है. स्पीड को लेकर अंतरराष्ट्रीय नियम बने है जिसे लेकर देश में राज्यों को भरोसे में लेकर सड़क पर स्पीड के नियम को तैयार किया जायेगा।