logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पशु प्रेमियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका,हाईकोर्ट के श्वान संबंधी उस निर्णय को स्थगिती दिए जाने से किया इनकार


नागपुर: आवारा श्वानों को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ के निर्णय को स्थगिती दिए जाने के निर्णय से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है.हाईकोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ कुछ पशुप्रेमी संस्थाओं ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी.शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकर्ता की उस मांग को ख़ारिज कर दिया है जिसमे उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगिती दिए जाने की अपील की थी.अब इस मामले की 16 नवंबर को सुनवाई होगी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब एक बार फिर पशु प्रेमियों को झटका लगा है.

क्या कहता है हाईकोर्ट का आदेश 
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था की आवारा श्वानों को जो लोग खाना खिलाना चाहते है वो उन्हें घर ले जाये। और इसके लिए महानगर पालिका से नियम के अनुसार अनुमति ले.इस आदेश के बाद मनपा और पुलिस प्रशासन एक्शन मोड़ पर है.अदालत के निर्देश के अनुसार अगर कोई खुले में आवारा श्वान को खाना खिलाता है तो उससे 200 रूपए का दंड वसूला जायेगा।इस पर कई पशुप्रेमी संस्थाए सर्वोच्च अदालत गयी है.