logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट से चुनाव कराने की याचिका को किया खारिज, कहा - आप जीते तो ईवीएम ठीक, हारे तो छेड़छाड़


नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार 26 नवंबर को भारत में भौतिक बैलट पेपर से मतदान कराने की मांग करने वाले यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि “अगर आप जीतते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होती, जब आप हारते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ होती है।” न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने यह मौखिक टिप्पणी याचिकाकर्ता के.ए. पॉल द्वारा दायर याचिका को खारिज करने से पहले की। पॉल ने मतपत्रों के प्रयोग पर वापस लौटने के लिए न्यायिक आदेश की मांग की थी।

कोर्ट ने कहा, “ऐसा होता है कि अगर आप चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होती। जब आप चुनाव हारते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ होती है। जब चंद्रबाबू नायडू हारे तो उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है। अब, इस बार जगन मोहन रेड्डी हारे तो उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है।”

सुनवाई के दौरान जस्टिस नाथ ने डॉ पॉल से पूछा कि क्या वह न्यायालय को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील करना चाहते हैं। पॉल ने कहा कि वह न्यायालय में कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की उनकी विदेश यात्राओं से पता चला है कि दुनिया भर के लोकतंत्रों में मतपत्र प्रणाली का पालन किया जा रहा है। उन्होंने इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित किया कि अदालत संविधान दिवस पर उनकी याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

डॉ पॉल ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह चुनाव के दौरान दान, धन, शराब बांटने वाले उम्मीदवारों को कम से कम पांच साल के लिए अयोग्य घोषित करे। पॉल ने कहा कि भ्रष्टाचार समानता, कानून की उचित प्रक्रिया और बोलने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

अप्रैल 2024 में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में मतदान की ईवीएम प्रणाली को बरकरार रखा था, लेकिन मतपत्र प्रणाली को बहाल करने से इनकार कर दिया था।