logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

UP Politics: बृजलाल खाबरी बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, छह प्रांतीय अध्यक्ष की भी हुई नियुक्ति


लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव (Uttar Pradesh Election) में के बाद खाली चल रही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी आज भर दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पार्टी ने पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी (Former MP Brijlal Khabri) को प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रमुख नियुक्त किया है। इसी के साथ पार्टी ने जातीय संतुअन बनाने के लिए छह प्रांतीय अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान किया है।

यह होंगे प्रांतीय अध्यक्ष

पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे के साथ ही वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित और अनिल यादव को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष की नियुक्त कर पार्टी ने नई परिपाठी शुरू की है। इन पअध्यक्षों के माध्यम से पार्टी ने राज्य की जातियां संतुलन साधने का काम किया है।

जिम्मेदारी लेते हुए दिया था इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया था। ज्ञात ही कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। अपने दम पर चुनाव लड़ी  कांग्रेस को उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों मेसे केवलदो सीट पर जीत मिली थी। वहीं अजय कुमार लल्लू खुद अपनी सीट पर चुनाव हार गए थे।