logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

“50 साल पुरानी गंदगी को तीसरी बार करना पड़ेगा साफ”


यवतमाल: भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा आम चुनाव के लिए वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन मिलते ही प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। गुरूवार को वो विनायक मंगल कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष को कांग्रेस के मायावी रूप से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्ष की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की 50 साल पुरानी गंदगी को तीसरी बार धोना पड़ेगा।

आयोजित कार्यकर्ता बैठक में विधायक संजीवरेड्डी बोडकुरवार, मदन येरावर, अशोक उइके, जिला अध्यक्ष तारेंद्र बोर्डे, लोकसभा अध्यक्ष रवि बेलूरकर, दिनकर पावड़े, विजय पिदुरकर, विजय चोरडिया, संजय पिम्पलशेंडे और पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी मुनगंटीवार ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न मार्गदर्शन दिये। इसके साथ उन्होंने “अब की बार चार सौ पार” के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का इरादा जाहिर किया। विपक्ष की कार्य प्रणाली की आलोचना की गई।