logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया जिले की डव्वा ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल; पुलिस का लाठीचार्ज


गोंदिया: 'माझी वसुंधरा' अभियान में देश भर में पहला स्थान हासिल कर महाराष्ट्र का नाम रोशन करने वाली गोंदिया जिले की दूसरी ग्राम पंचायत अब राजनीतिक विवादों में घिर गई है। ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हंगामा हुआ और हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

गोंदिया ज़िले की डव्वा ग्राम पंचायत वो गाँव जिसने पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों से देशभर में पहचान बनाई। लेकिन अब यही गाँव राजनीतिक हलचल का केंद्र बन गया है। दरअसल, ग्राम पंचायत की महिला सरपंच योगेश्वरी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पंचायत में कुल 12 सदस्य हैं, जिनमें से 8 सदस्य प्रस्ताव के पक्ष में थे। लेकिन प्रस्ताव पारित करने के लिए 9 सदस्यों का बहुमत ज़रूरी था। यही वजह रही कि तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। जैसे ही प्रस्ताव फेटा गया, सभा कक्ष के अंदर और बाहर दोनों जगह माहौल गरमाने लगा। 

नाराज़ ग्रामवासियों ने विरोध जताया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस पहले से तैनात थी, लेकिन भीड़ के आक्रोश को संभालना मुश्किल हो गया।आख़िरकार पुलिस ने हालात काबू में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर किया। जिला प्रशासन ने अब गाँव में हालात सामान्य बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर में नाम कमाने वाले इस गाँव में अब प्रशासन और पुलिस यह कोशिश कर रही हैं कि अगली ग्रामसभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।