logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: नवनीत राणा के 'सांप' वाले बयान से मचा बवाल, पूर्व सांसद ने आखिर किस पर साधा निशाना?


अमरावती: पूर्व सांसद नवनीत राणा के एक विवादित बयान और वायरल वीडियो ने अमरावती की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने तीखे तेवरों में कहा, "मेरे लहजे पर सवाल मत उठाओ... मैं भरी सभा में सांप को साफ करने की हिम्मत रखती हूं।" उनके इस कड़े तंज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि उनका यह इशारा आखिरकार किस नेता या गुट की तरफ था।

राजनीतिक कयासबाजी और जुबानी जंग तेज
नवनीत राणा के इस बयान के बाद अमरावती में उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा हमेशा से अपने आक्रमक रुख और बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं। चाहे चुनाव का माहौल हो या कोई सामाजिक-राजनीतिक मुद्दा, उनकी देहबोली और बयानबाजी अक्सर सुर्खियों में रहती है।

अमरावती की राजनीति पर पड़ेगा असर?
फिलहाल इस विवादित बयान पर विरोधी खेमे की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय राजनीति के जानकारों का मानना है कि 'सांप को साफ करने' वाली इस टिप्पणी के दूरगामी राजनीतिक मायने निकल सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस तीखे हमले पर विरोधी दल क्या पलटवार करते हैं और आगामी दिनों में अमरावती का राजनीतिक तापमान किस दिशा में जाता है।