logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हर्षवर्धन सपकाल के बयान से भड़की एनसीपी, खोला मोर्चा; नागपुर में किया चप्पल मारो आंदोलन


नागपुर: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Dcm Suentra Pawar) पर कांग्रेस की 'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने इस बयान के विरोध में कांग्रेस (Congress) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नागपुर (Nagpur) में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (Harshwardhan Sapkal) के खिलाफ 'चप्पल मारो आंदोलन' किया और जोरदार नारेबाज़ी की। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर निशाना साधते हुए उन्हें गूंगी गुड़िया बता दिया। सपकाल के बयान से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिफर गई और कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया। एनसीपी नेताओं ने सपकाल के बयान की निंदा करते हुए इसे बेहद अपमानजनक बताया। सपकाले के बयान के बाद एनसीपी के नेता काफी आक्रामक है।

बयान के विरोध में एनसीपी राज्य भर में चप्पल मारो आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में उपराजधानी नागपुर में भी एनसीपी नेताओं ने आंदोलन किया। शहर के वैराइटी चौक पर एनसीपी नेताओं ने बैनर पोस्टर लेकर चप्पल मारो आंदोलन किया। इस दौरान एनसीपी नेताओं ने सपकाल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनसे अपने बयान पर माफ़ी मांगने की मांग की।