logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार


मुंबई: होम्योपैथी डॉक्टरों (Homeopathic Doctors) को एलोपैथी चिकित्सा (Allopathic Medicine) के अभ्यास की अनुमति देने के फैसले को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) में विवाद गहराता जा रहा है। इस निर्णय के विरोध में राज्यभर के डॉक्टर आंदोलन पर उतर आए हैं और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों का पालन कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने आंदोलनरत डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।