logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

मनपा की आमसभा पर कोरम का संकट, महापौर के खिलाफ विरोध की तैयारी


चंद्रपुर: पिछले तीन महीनों से लंबित चंद्रपुर महानगरपालिका की बहुप्रतीक्षित आम सभा आज (बुधवार) दोपहर 1 बजे आयोजित होने जा रही है। हालांकि, बैठक की पूर्व संध्या से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्वीकृत (मनोनीत) नगरसेवकको के चयन का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

दो दिन पहले महानगरपालिका के सभी दलों के गुटनेताओं ने महापौर से मुलाकात कर आमसभा के एजेंडे में स्वीकृत नगरसेवक चयन का विषय शामिल करने की मांग की थी। लेकिन अंतिम समय तक इस मुद्दे को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया, जिससे सभी दलों में नाराजगी का माहौल है।

इसी पृष्ठभूमि में मंगलवार देर रात तक विभिन्न राजनीतिक दलों के गुटनेताओं की बैठकें चलीं। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में आमसभा का बहिष्कार करके, कोरम पूरा न होने देने तथा महानगरपालिका की सीढ़ियों पर बैठकर महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जैसी रणनीतियों पर चर्चा हुई।

इस बीच, आज की आम सभा निर्धारित समय पर होगी या कोरम के अभाव में एक बार फिर स्थगित हो जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस में जारी अंदरूनी मतभेदों को देखते हुए पार्टी का एक गुट सभा में शामिल हो सकता है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा के भी पांच से छह नगरसेवक सदन में मौजूद रहने की संभावना सूत्रों ने जताई है।

ऐसे में आज महानगरपालिका की आमसभा में आखिर क्या राजनीतिक तस्वीर उभरती है और स्वीकृत नगरसेवक का लंबे समय से लंबित मुद्दा किस दिशा में आगे बढ़ता है, इस पर पूरे शहर की निगाहें लगी हुई हैं।