logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 518 आवासों की लॉटरी, भट्ट सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में आवंटित हुए घर


नागपुर: नागपुर शहर के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बड़ी पहल की गई है। नारा-नारी क्षेत्र में बनने वाले 518 किफायती आवासों के लिए आज कंप्यूटरीकृत लॉटरी निकाली गई। कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवेदक मौजूद रहे। कुल 1,919 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 518 लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया।

शहर के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नारा-नारी क्षेत्र में बनाए जा रहे 518 आवासों की कंप्यूटरीकृत लॉटरी निकाली गई। कविवर्य सुरेश भट सभागृह में महापौर श्रीमती नीता ठाकरे सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस आवास परियोजना के लिए कुल 1,919 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें 210 एक बीएचके और 308 दो बीएचके, कुल 518 आवास शामिल हैं।

एक बीएचके आवास की कीमत 15 लाख रुपये, जबकि दो बीएचके आवास की कीमत 21 लाख रुपये निर्धारित की गई है। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये तक का अनुदान भी दिया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया में दिव्यांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित वर्गों के लिए निर्धारित आरक्षण के अनुसार आवेदकों को शामिल किया गया।

सभी आवेदकों का डाटा कंप्यूटर में दर्ज करने के बाद रैंडम तरीके से कंप्यूटरीकृत लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में चयनित लाभार्थियों को तत्काल एसएमएस के माध्यम से सूचना दी गई। साथ ही चयनित लाभार्थियों के नाम कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किए गए। चयनित कुछ लाभार्थियों का महापौर नीता ठाकरे और मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने तुलसी का पौधा देकर सम्मान भी किया।

महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सभी के लिए घर’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों का इस लॉटरी में चयन नहीं हुआ है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। पुनापुर और हुडकेश्वर क्षेत्र में भी इसी तरह आवास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।