logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस पार्टी ने जिप और पंचायत समिति की अपनी चुनावी प्रक्रिया की शुरू, इच्छुक कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीदवारी फॉर्म उपलब्ध कराना किया आरंभ


नागपुर: जिला परिषद् और पंचायत समिति चुनावों के लिए आरक्षण की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विन बैस ने बताया कि पार्टी ने आज से टिकट के इच्छुक कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीदवारी फॉर्म उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।

सोमवार को जिला प्रशासन ने जिला परिषद् और पंचायत समिति के आरक्षण जारी किया है। इसके बाद कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी ने अहम् कदम उठाते हुए उम्मीदवारों का चयन शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को फर्म बांटने का काम शुरू कर दिया है। 

पार्टी को आवेदन जमा करते समय पार्टी फंड के रूप में एक निश्चित शुल्क जमा करना होगा। अगर उम्मीदवारी नहीं मिलती है तो यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। नप अध्यक्ष पद के लिए आवेदन जमा करते समय सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 5 हजार रुपये, एससी, एसटी व महिला प्रत्याशियों को 50 प्रतिशत यानी 2500 रुपये पार्टी फंड के रूप में जमा करने होंगे। 

जिला पंचायत सदस्य के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 2500 रुपये और एससी, एसटी व महिला प्रत्याशियों को 1250 रुपये जमा करने होंगे।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष आश्विन बैस ने कहा, चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। तारीख घोषित होते ही आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि घोषित कर दी जाएगी। 

पार्टी समिति प्राप्त सभी आवेदनों की जाँच करेगी। योग्य उम्मीदवारों का पार्टी के चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। उसके बाद, प्रत्येक मंडल या वार्ड के लिए दो उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया जाएगा और उनमें से एक को अंतिम सूची घोषित करते समय शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यही नहीं बैस ने  जिला परिषद्न के साथ नगर परिषद और नगर पंचायत में भी कांग्रेस का परचम लहराने का दावा किया।