logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

"सांसद बनने से कोई मालिक नहीं बन जाता, कोई समझ रहा तो कार्यकर्ता लगाए कान के निचे", वडेट्टीवार का प्रतिभा धानोरकर पर पलटवार


चंद्रपुर: चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी घमासान और तेज हो गया है। मनपा चुनाव के नतीजों के बाद सांसद प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों नेताओं की बयानबाज़ी अब खुलकर सामने आ चुकी है। सांसद धानोरकर के आरोपों पर जवाब देते हुए विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को मीडिया से कहा कि सिर्फ सांसद बन जाने से कोई पार्टी का मालिक नहीं हो जाता, पार्टी के असली मालिक कार्यकर्ता होते हैं, कोई एक नेता नहीं।

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मैं पिछले 25 साल से इस जिले को मैनेज कर रहा हूं। मैं ही स्वर्गीय बालू धनोरकर को पार्टी में लाया था। प्रतिभा धनोरकर को पार्टी में आए अभी सिर्फ 6 साल हुए हैं। सिर्फ इसलिए पुराने कार्यकर्ताओं के टिकट काटना या उन्हें साइडलाइन करना गलत है क्योंकि विचारधारा में मतभेद हैं। सब्र रखना और सबके साथ मिलकर काम करना जरूरी है।

..तो सच सामने आएगा

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मैंने किसी कॉर्पोरेटर को नहीं बुलाया, वे खुद मेरे पास आए। उल्टा, कुछ कॉर्पोरेटर ने मुझे बताया है कि MP खुद कॉर्पोरेटर को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपने घर ले गए। अगर हाईकमान हर कॉर्पोरेटर से 'वन टू वन' पूछे, तो सच सामने आ जाएगा।

मेयर पद के बारे में नगरसेवक ही फैसला लेंगे

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, " उन्होंने मनपा चुनाव में कड़ी मेहनत की, लेकिन सांसद ने उसमें हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने यह भी बताया कि वसंत पुरके ने मनपा चुनाव में 6 सीटों पर उम्मीदवार बदलने पर ज़ोर दिया और पार्टी वहां हार गई। पार्टी तभी ज़िंदा रहेगी जब कार्यकर्ता ज़िंदा रहेंगे। नेताओं को मालिक बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हम सब मिलकर बैठेंगे और चंद्रपुर का मेयर बनाने का फ़ैसला करेंगे, उसके लिए नेताओं की ज़रूरत नहीं है, नगरसेवक काबिल हैं।

मेरी टिकट थी कन्फर्म 

लोकसभा सीट को लेकर बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "लोकसभा के समय मुझे टिकट मिल गई थी, मैंने मेरी बेटी के लिए टिकट माँगा था, लेकिन मुझे चुनाव लड़ने को कहा गया, लेकिन मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही।" वडेट्टीवार ने आगे कहा, "बालू धानोरकर को पार्टी में लाया था। मेरे और कांग्रेस कार्यकर्ता के दम पर धानोरकर सांसद बने, ये किसी को भूलना नहीं चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "सभी को मेरे और कांग्रेस नेतृत्व पर भरोसा है। काल सभी को छोड़ दिया तो सभी मेरे पास लौटेंगे।"

धानोरकर के बी टीम के सवाल पर पलटवार करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "कौन किसका बी टीम है सभी को पता है। किसने मुँह बंद रखा था, किसने सरकार के विरोध में बोला चंद्रपुर के साथ राज्य की जनता जानती है।"