logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा बयान, बोले- मुझे अजित और शिंदे के साथ वाली भाजपा पसंद नहीं


मुंबई: शिवसेना में बगावत के बाद एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। वहीं एक साल बाद अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत करते हुए सरकार में शमिल हो गए। शिंदे गुट, अजित पवार गुट के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी की ताकत बढ़ी है। ऐसे में बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा बयान दिया है। मुनगंटीवार ने कहा, “मुझे शिंदे वाली बीजेपी पसंद नहीं है और मुझे अजित पवार वाली बीजेपी पसंद नहीं है। मैं देश की सेवा करने वाली पार्टी के रूप में भाजपा को पसंद करता हूं।”

एकनाथ शिंदे ने महाविकास अघाड़ी से बाहर आकर शिवसेना विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई। इस सत्ता में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने, जबकि देवेन्द्र फड़णवीस उपमुख्यमंत्री बने। एक साल तक अजित पवार ने भी महाविकास अघाड़ी को मात देकर एनसीपी के विधायकों के साथ बीजेपी का समर्थन किया था। इसलिए, अजीत पवार, जो विपक्ष की बेंच पर थे, सीधे उप मुख्यमंत्री बन गए। इससे बीजेपी को शिवसेना और एनसीपी का समर्थन मिल गया है। इसी को लेकर पत्रकारों ने मुनगंटीवार से सवाल किया। 

जिसपर जवाब देते हुए मुनगंटीवार ने कहा, "मुझे शिंदे वाली बीजेपी पसंद नहीं है और मुझे अजित पवार वाली बीजेपी पसंद नहीं है। मैं देश की सेवा करने वाली पार्टी के रूप में भाजपा को पसंद करता हूं।”