logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्र सरकार ने प्याज निर्णय पर लगी पाबंदी हटाई, फडणवीस ने निर्णय का किया स्वागत


नागपुर: केंद्र सरकार (Union Government) ने प्याज की निर्यात पर लगी रोक को हटा दिया है। केंद्र के निर्णय का उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने स्वागत किया है। शनिवार को नागपुर स्थित अपने निजी निवास पर पत्रकरो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "हम लगातार सरकार से निर्णय बदलने की मांग कर थे, आज हमारी मांग मन ली गई है। इससे किसानों को फायदा होगा।" इसी के साथ उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा। 

फडणवीस ने कहा कि, मै, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार लगातार केंद्र से लगाए प्रतिबंध को हटाने की मांग कर रहे थे, जिसे आज मान लिया गया है। इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिली है।"

विपक्ष के आरोप पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि, "प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कई कारण थे, जिसमें कम उत्पादन से बढ़ती कीमत प्रमुख थी। विपक्षी हर मुद्दे पर राजनीति करते रहते हैं। देश में अगर प्याज की कीमत बढ़ जाती तो इसको लेकर भी विपक्ष सवाल उठता।"

बढ़ती कीमत को देखते लगाई थी रोक 

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष प्याज का उत्पादन बहुत कम हुआ था, जिसके कारण घरेलु बाजार में कीमत बढ़ने लगी थी। बढ़ती कीमतों को रोकने और जनता पर बोज न पड़े इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने निर्यात पर रोक लगा दी थी। सरकार के इस निर्णय को लेकर किसान संगठन सहित विपक्ष लगातार हमला बोल रहा था। राज्य के सभी बड़े प्याज उत्पादन किसान संगठन केंद्र सरकार से पाबंदी हटाने की मांग कर रहे थे।