logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिला बैंक की राजनीति में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गट) के जिल्हा प्रमुख रविंद्र शिंदे भाजपा में शामिल!


-पवन झबाडे

चंद्रपुर: जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद को लेकर जारी रस्साकशी के बीच आज एक बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पक्ष के जिल्हा प्रमुख और बैंक के संचालक रविंद्र शिंदे ने अपने कुछ समर्थक संचालकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया है। यह प्रवेश विधायक बंटी भांगडिया, किशोर जोरगेवार और करण देवतळे के नेतृत्व में हुआ। इस घटनाक्रम ने जिला बैंक के सत्ता समीकरण को पूरी तरह बदलकर रख दिया है।

गौरतलब है कि चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक का चुनाव लगभग 11 वर्षों के अंतराल के बाद संपन्न हुआ। वर्षों से इस बैंक पर कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा है, लेकिन इस बार भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकद झोंक दी। नतीजा यह रहा कि भाजपा के पहले की तुलना में कहीं अधिक संचालक निर्वाचित हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी इस गढ़ को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन आज की इस बड़ी राजनीतिक घडामोड से कांग्रेस के प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है।

रविंद्र शिंदे का भाजपा में शामिल होना केवल एक व्यक्तिनिष्ठ निर्णय नहीं, बल्कि जिला बैंक की सत्ता को भाजपा के पाले में लाने की निर्णायक कड़ी माना जा रहा है। अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर भाजपा का नियंत्रण स्थापित होने जा रहा है। यह परिवर्तन न केवल बैंक की राजनीति में, बल्कि जिले की आगामी राजकीय समीकरणों में भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकता है।