logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में कांग्रेस ने निकाली जन संवाद यात्रा, केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का किया विरोध


चंद्रपुर: शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की महायुति सरकार की नीतियों को उजागर करने के लिए रविवार को जनसंवाद यात्रा निकाली गई। महाकाली मंदिर से नेहरू स्कूल घुटकला तक यह यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में चंद्रपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक सुभाष धोटे, विधायक प्रतिभाताई धानोरकर, विधायक सुधाकर अडबले, चंद्रपुर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामू तिवारी और कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा जिले की अधिष्ठात्री मां महाकाली देवी की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। इसके बाद गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। सेवादल कांग्रेस चंद्रपुर की ओर से गांधी चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद डॉ। बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा शहर के प्रमुख रास्तो से गुजरते हुए कामगार चौक, नेहरू स्कूल घुटकला में इसका समापन हुआ। इस मौके पर गणमान्य लोगों ने मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर चंद्रपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष धोटे ने कहा कि चंद्रपुर जिले के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी ने जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही लोगों की समस्याओं को जाना जाएगा और उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विधायक प्रतिभाताई धानोरकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

देखें वीडियो: