logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

“कांग्रेस का मतलब झूठ, धोखा और बेईमानी, पार्टी को गणेशोत्सव से भी नफरत”


वर्धा: वर्धा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का मतलब झूठ, धोखा और बेईमानी है। पीएम ने उनके गणेशोत्सव के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के घर जाने को लेकर जो विवाद हुआ उसका भी जवाब दिया। मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस को गणेशोत्सव से भी नफरत है।

प्रधानमंत्री ने सरकार के कामकाज को गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम के निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। बीते दिनों गणेशोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मुख्य न्यायाधीश के घर गए थे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना भी की थी। मुख्य न्यायाधीश के घर पीएम के जाने को विपक्ष ने मुद्दा बनाया था। पीएम ने महाराष्ट्र की धरती से इस बात का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि जब मैं गणेश पूजा कार्यक्रम में गया तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस ने गणपति पूजा का विरोध करना शुरू कर दिया।

मोदी का कांग्रेस पर हमला सिर्फ यहीं तक सिमित नहीं रहा उन्होंने कांग्रेस पार्टी को झूठा और बेईमान बताते हुए कहा कि आज की कांग्रेस में देशभक्ति की भावना मर चुकी है। कांग्रेस पार्टी का एजेंडा देश विरोधी है। 

राज्य में दो दिन पूर्व ही राज्य के सबसे बड़े उत्सव का समापन हुआ है। और चुनावी उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। राज्य में नेताओं के बीच आपसी आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू है. लेकिन पीएम ने जिस अंदाज में विपक्ष को अपने भाषण के दौरान निशाने पर लिया उससे साफ है कि राज्य का आगामी चुनाव महायुति मोदी ब्रांड के सहारे लड़ेगी, और आने वाले दिनों में पीएम के राज्य के दौरे भी बढ़ेंगे।