logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

‘किसान अधिकार मार्च’; बच्चू कडू हर ज़िले में जाकर करेंगे सभाएँ, 28 सितंबर को बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी


गोंदिया: गोंदिया में आयोजित अधिकार यात्रा में प्रहार पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडु शामिल हुए। इस दौरान बच्चू कडु ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 17 से 19 तारीख तक उन्होंने किसानों से मुंबई या नागपुर में इकट्ठा होने का आह्वाहन किया है। इसी के साथ उन्होंने किसानों की विभिन्न मांगों लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।   

गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील के मुंडिकोट में आयोजित किसान, भूमिहीन कृषि मजदूर, दिव्यांग, एल्गर मोर्चे को संबोधित करने बच्चू कडू पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने  चेतावनी दी कि किसान और खेतिहर मज़दूर हर ज़िले और तहसील में जाकर अधिकार मार्च निकालेंगे और 17, 18 और 19 सितंबर को मुंबई या नागपुर में किसानों से एकसाथ आने के लिए कहा है।

इस दौरान बच्चू कडु ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को गलत समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, कर्ज़ माफ़ी के सिलसिले में, किसान अधिकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी मांग कर रहे हैं कि बुवाई से लेकर कटाई तक का सारा खर्च एमआरईजीएस में दिया जाए। बच्चू कडू ने यह भी चेतावनी दी है कि किसान 28 सितंबर को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।