logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: कार्रवाई के नोटिस पर बोले विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे- मुझे नहीं आया ऐसा कोई पत्र


गोंदिया: अजित पवार के साथ मिलकर बगावत करने वाले विधायकों के खिलाफ शरद पवार ने कार्रवाई करने की शुरुआत कर दी है। पवार ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 12 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई का नोटिस जारी कर दिया है। अर्जुनी-मोरगांव विधानसभा सीट से विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे को भी पवार द्वारा नोटिस भेजने की बात सामने आई है। हालांकि, विधायक ने इस तरह की किसी भी नोटिस मिलने से इनकार किया है। 

रविवार सुबह अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रिकापुरे ने कहा, “मुझे शरद पवार गुट की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है। इस नोटिस के बारे में मुझे खुद मीडिया से पता चला है।” वहीं नोटिस पर बोलने से इनकार करते हुए विधायक ने कहा, “नोटिस किस सन्दर्भ में हैं, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इसपर बोलना सही नहीं होगा।” 

ज्ञात हो कि, दो जुलाई को अजित पवार अपने समर्थक विधायकों और नेताओ के साथ मिलकर शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद शरद पवार ने पांच जुलाई को पार्टी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी केवल 12-13 विधायक शामिल हुए थे। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पवार गुट द्वारा नोटिस जारी किया है।