logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

“चाकू से वार कर मार दूंगा,” सांसद नवनीत राणा को दी जान से मरने की धमकी


अमरावती: सांसद नवनीत राणा को जान से मरने की धमकी देने की खबर आई है. एक व्यक्ति ने राणा को चाकू से वार कर मरने की धमकी दी है.

पुलिस शिकायत में बताया गया है कि पिछले चार-पांच दिनों से विट्ठलराव नाम का शख्स नवनीत राणा को चाकू से मारने की धमकी दे रहा है. इस मामले में सांसद नवनीत राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने यहां राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत में कहा गया है कि 16 अगस्त को विट्ठलराव नामक एक व्यक्ति ने नवनीत राणा के मोबाइल फोन पर कॉल कर उन्हें जान से मरने की धमकी दी. व्यक्ति ने राणा को धमकी दी है कि वह कभी भी भीड़-भाड़ वाली जगह पर धारदार चाकू से वार कर देगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा. ऐसी धमकी देने बाद उसने गालीगलोच भी की.  

इस मामले में राजापेठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है.

पिछले साल भी हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर नवनीत राणा को जान से मरने की धमकी दी गई थी. इस मामले में राणा ने नई दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.