logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुणाल राउत ने रामटेक सीट पर ठोकी दावेदारी, वडेट्टीवार बोले- आलाकमान तय करेगा उम्मीदवार


नागपुर: लोकसभा चुनाव होने में 10 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इसको देखते हुए चुनाव लड़ने के इक्छुको ने अभी से सीटों पर अपनी दावेदारी ठोकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नितिन राउत के बेटे कुणाल राउत ने रामटेक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर दी है। राउत के इस मांग पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने प्रतिकिया दी है।

नागपुर के अपने निवास स्थान पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "किस जगह पर कौन लड़ेगा वह आलाकमान तय करेगा। राहुल गांधी, सोनिया गाँधी और मल्लिकार्जुन खरगे का अधिकार है। कौन सी जगह छोड़ना कौन सी नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे।"

उन्होंने कहा, "सभी की चुनाव लड़ने की तैयारी है। सभी चुनाव लड़ने की इक्छुक होते हैं। राजनीतिक में जो भी होता है उसे चुनाव लड़ना होता है। उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्ति की है। एक युवा ने यह इच्छा जताई है बहुत अच्छा है, लेकिन कौन किस पर चुनाव लड़ेगा वह पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे।"