logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Lok Sabha Election: भाजपा का 'गांव चलो अभियान', फडणवीस और गडकरी इन गांव में गुजरेंगे रात


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के मौके पर 'गांव चलो' अभियान शुरू किया है. इसके मुताबिक हर बड़े नेता को एक दिन गांव में रहना होगा. गडकरी, फडणवीस, बावनकुले जैसे बड़े भाजपा नेता नागपुर में रहते हैं। वे भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे. उनका प्रवास जिले के दो प्रसिद्ध तीर्थस्थलों पर रहेगा।

जिले में चार से 11 फरवरी तक भाजपा का 'गांव चलो' अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहे, इसी दृष्टि से भाजपा द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी तरह इस अभियान का मकसद मोदी सरकार की पिछले 10 साल की योजनाओं को हर मतदाता तक पहुंचाना है। इस अभियान में हिस्सा ले रहे गडकरी और फड़णवीस को इस बात की उत्सुकता थी कि वे किस गांव में जाएंगे।

इस अभियान के लिए गडकरी ने अपने ही गांव और जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल धापेवाड़ा को चुना। यह गांव विदर्भ के पंढरपुर के नाम से मशहूर है। गांव चलो अभियान के दौरान गडकरी इसी गांव में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पारडसिंगा (अब काटोल) में रहेंगे। पारदसिंगा में सती अनसुयामाता की समाधि है।

देखें वीडियो: