logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Loksabha Election 2024: पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी ने झोंकी ताकत


नागपुर: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम छह बजे सभी तरह के प्रचार थम जायेंगे। अंतिन दिन होने के कारण सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जहां रामटेक लोकसभा सीट पर बाइक रैली निकाल कर प्रचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी प्रेस कांग्रेस कर अपनी बात लोगों को समझने में लगे हुए हैं। 

विदर्भ की पांच सीटों पर चुनाव 

पहले चरण में देश की 102 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें पूर्वी विदर्भ की नागपुर, रामटेक, गडचिरोली, चंद्रपुर और गोंदिया-भंडारा सीट शामिल है। सभी सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। सभी पांचो सीटों पर महायुति और महाविकास अघाड़ी आमने सामने हैं। इन पांच सीटों मेसे नागपुर और चंद्रपुर हेवीवेट सीटें हैं, जिनपर मतदान होगा।

रामटेक लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री का रोड-शो 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रामटेक सीट को जितने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उमरेड पहुंचे और अपने प्रत्याशी राजू पारवे के लिए रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाइक रैली भी निकाली। सीएम डेढ़ घंटे तक उमरेड शहर में घूमते रहे। इस दौरान सांसद कृपाल तुमाने भी मौजूद रहे।