logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर शिवसेना (UBT) में बड़ा फेरबदल; नितिन तिवारी की छुट्टी, किशोर कुमेरिया बने महानगर प्रमुख


नागपुर: मनपा चुनाव में करारी हार के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने नागपुर शहर की कार्यकारिणी में व्यापक बदलाव किए हैं। पार्टी नेतृत्व ने बगावत करने वाले नितिन तिवारी को अध्यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमहापौर किशोर कुमेरिया को नया महानगर प्रमुख बनाया है। कुमेरिया को संगठन का पुराना और जमीनी अनुभव होने के कारण यह अहम पद मिला है।

नागपुर मनपा चुनाव शिवसेना उबाठा ने अपने दम पर लड़ा। पार्टी से 87 सीटों पर होने उम्मीदवार उतारे, जिनमें से केवल दो सीट ही पार्टी जीत पाए। किशोर कुमेरिया और मंगला गौरे मनपा की सत्ता पर पहुंच पाई। पार्टी को मिली हार और तत्कालीन अध्यक्ष रहे नितिन तिवारी के बगावत को देखते हुए पार्टी ने चुनाव पश्च्यात बड़ी सर्जरी करते हुए कुमेरिया को फिर एक बार शहर में कमान सौंपी। 

शिवसेना ने महानगर प्रमुख सहित विधानसभा प्रमुखों के नाम का भी ऐलान किया है। इसके तहत, 

  • संदीप रियाल पटेल: नागपुर मध्य और नागपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र।
  • हरिभाऊ बानाईत: नागपुर पूर्व और उत्तर नागपुर।
  • विक्रम राठोड़: नागपुर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम नागपुर
  • रामटेक लोकसभा सहसंपर्क प्रमुख: वरिष्ठ नेता प्रमोद मानमोड़े को रामटेक लोकसभा क्षेत्र का सहसंपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है।

महानगर प्रमुख के साथ उद्धव ठाकरे ने उपशहर प्रमुखों के नाम का ऐलान किया है। इसके तहत महेंद्र कठाणे, शंकर थूल, राजू दलवी, पंकज अहिरराव, निखिल जाजुलवार और अभिषेक देशमुख का नाम शामिल है। संगठन को वॉर्ड स्तर पर सक्रिय करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। 

किशोर कुमेरिया के सामने चुनौतियां
पूर्व उपमहापौर किशोर कुमेरिया को संगठन चलाने का लंबा अनुभव है। उनके सामने सबसे पहली चुनौती नितिन तिवारी की बगावत के बाद बिखरे हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। चुनाव में मिली हार से पस्त कार्यकर्ताओं में जोश भरना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) के साथ तालमेल बिठाना उनके लिए 'अग्निपरीक्षा' जैसा होगा।

राजनीतिक गलियारों में हलचल
नितिन तिवारी को पद से हटाए जाने के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। जानकारों का मानना है कि उद्धव ठाकरे ने यह फैसला लेकर साफ कर दिया है कि पार्टी में गद्दारी या बगावत करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है, चाहे वह कितना भी पुराना पदाधिकारी क्यों न हो।