logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का किया ऐलान, मोझरी कुंज के जनार्दन बोथे और सोलर इंडस्ट्रीज चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल पद्मश्री से सम्मानित


नागपुर: गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार (Modi Government) ने पद्म पुरस्कार 2026 (Padma Awards 2026) की घोषणा कर दी है। इस वर्ष मोझरी कुंज के जनार्दन बोथे गुरुजी (Janardan Bothe Guruji) और सोलर इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल (Satyanarayan Nandlal Nuwall) को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी। इस वर्ष सरकार ने 131 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया है, जिनमें विदर्भ और महाराष्ट्र के कई नागरिक भी शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने नागपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति और सोलर इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया है। वहीं, अमरावती जिले के गुरुकुंज मोझरी के जनार्दन बोथे गुरुजी को भी पद्मश्री से नवाजा गया है। दोनों हस्तियों को उनके-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र से मशहूर डॉक्टर अर्मिदा फर्नांडीस, अशोक खाड़े, भिकल्या लाडक्या धिंडा, जुजेर वासी, अभिनेता माधवन रंगनाथन, रघुवीर तुकाराम खेडकर, क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रीरंग देवबा लाड को भी पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है।

वहीं, अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्मविभूषण, जबकि उद्योगपति उदय कोटक और गायिका अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।