logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा: महाविकास अघाड़ी के रूप में कांग्रेस गट की स्थापना, संजय महाकाळकर बने गट नेता व नेता प्रतिपक्ष


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने अपने गट का औपचारिक गठन कर लिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नगरसेवक संजय महाकालकर को गट नेता तथा नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां गट पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने नगर निगम में अपने गट का औपचारिक गठन कर लिया है। मंगलवार को सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस नगरसेवक विधायक विकास ठाकरे की अगुवाई में विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस गट के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रक्रिया पूरी करने के बाद विधायक विकास ठाकरे ने कहा कि, कांग्रेस के राज्य नेतृत्व ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ नेता संजय महाकलाकर को गट नेता और नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इसी के साथ नागपुर महाविकास अघाड़ी के तौर पर गट की स्थापना की है। 

पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए संजय महाकालकर ने कहा, “हम लगातार महानगरपालिका में नागरिकों के हितों से जुड़े कार्य करते आए हैं। आगामी कार्यकाल में सभी साथियों को साथ लेकर समन्वय के साथ काम करेंगे।