logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

12 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगा NDA, गठबंधन में बनी सहमति


नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 12 अगस्त को अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगा। सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व के बीच इस विषय पर मंथन अंतिम चरण में है और उम्मीदवार के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है।

ज्ञात हो कि, पिछले महीने उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ के इस्तीफे के कारण उपराष्ट्रपति चुनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

इसी को लेकर आज गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई। बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पिछले अनुभव सहित भविष्य और आने वाले चुनाव को देखते हुए वृस्तुत चर्चा की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में भाजपा ने इस बार उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने पार्टी के कट्टर कार्यकर्ता पर दांव लगाने का निर्णय लिया है। जो एनडीए के व्यापक सामाजिक समीकरणों को संतुलित करे और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक दृष्टिकोण से मजबूत हो।