logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: सभी पार्टियों का ईवीएम के खिलाफ बड़ा मार्च शुरू, पूर्व विधायक चरण वाघमारे और विधायक नरेंद्र भोंडेकर हुए शामिल


भंडारा: नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार का नाम मतगणना के दौरान ईवीएम से गायब होने के कारण पूरे चुनाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके विरोध में सोमवार को भंडारा में सर्वदलीय मोर्चा निकाला गया। 

इस मोर्चे में राकांपा (सपा) के जिला अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक चरण वाघमारे, शिवसेना शिंदे गुट के विधायक नरेंद्र भोंडेकर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। मोर्चे के दौरान प्रतीकात्मक रूप से ईवीएम की शव यात्रा भी निकाली गई। भंडारा के सर्वदलीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पराजित सभी उम्मीदवार इस मोर्चे में एकजुट दिखाई दे रहे हैं। 

आंदोलनकारियों का आरोप है कि निर्दोष 7 कर्मचारियों को निलंबित किया गया, जबकि वास्तविक जिम्मेदार, दो अधिकारियों को केवल नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मांग की गई है कि इन दोनों अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर निलंबित किया जाए, अन्यथा 12 जनवरी को भंडारा बंद का आह्वान किया जाएगा।