logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी में दोफाड़, एनसीपी शरद पवार पार्टी के अड़ियल रवैये से गठबंधन टूटा - वडेट्टीवार


नागपुर: मंगलवार को नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। तमाम प्रमुख दलों के दिग्गज नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने नामांकन दाखिल किए। आखिरी दिन तक राज्य के दोनों प्रमुख गठबंधन महायुति और महाविकास अघाड़ी सीट बंटवारे को लेकर लगातार असमंजस में रहे। हालात ऐसे बने कि नागपुर में महाविकास अघाड़ी पूरी तरह बिखर गई। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी शरद पवार अलग-अलग राह पर उतर आए। 

इस बारे में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे नागपुर महानगर पालिका में गठबंधन के बारे में जानकारी मिली, शरद पवार की पार्टी की बेवजह की मांगें सही नहीं थीं, उन्होंने हमारी मज़बूत सीटों पर दावा किया था। उन्होंने कहा कि नागपुर में गठबंधन उनके एनसीपी शरद पवार पार्टी के अड़ियल रवैये की वजह से टूट गया।

वडेट्टीवार ने कहा कि ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार के साथ गठबंधन करने का हमारा फैसला था, हमने उस बारे में कोशिशें भी की थीं, लेकिन उम्मीद से ज़्यादा सीटों पर समझौता नहीं हो पाया, उनकी मांग गलत थी।