logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Parshivni: सांसद श्याम कुमार बर्वे ने पेढ़रवाडी परिसर में आरओबी का किया भूमिपूजन, राज्यमंत्री एड आशिष जायसवाल पर साधा निशाना


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत टेकाडी-बोरडा रोड़ पर स्थित पेढ़रवाडी नाले के उपर से गुजरने वाली रेलवे लाइन परिसर में सांसद श्याम कुमार बर्वे ने 2 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनने वाले ROB का भूमिपूजन किया. इस दौरान उन्होंने राज्यमंत्री एड आशिष जायसवाल पर भी निशाना साधा. 

पेढ़रवाड़ी नाला तथा चांपा (रिठी) परिसर में ROB बनाने की मांग पिछले 25 से 30 वर्षों से की जा रही थी. इस मांग को सांसद श्याम कुमार बर्वे ने रेलवे मंत्रालय से मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. जिसमें पेढ़रवाडी नाला एवं चांपा रिठी परिसर के दोनों ROB के लिए 4 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विभाग के द्वारा मंजूर की गई थी जिसका भूमिपूजन सांसद के हस्ते किया गया. 

विधायक मुझसे पूछकर कर सकते थे भूमिपूजन -बर्वे

चांपा रिठी परिसर में राज्य मंत्री एड आशिष जायसवाल के द्वारा ROB का भूमिपूजन करने पर सांसद श्याम कुमार बर्वे ने कहा कि, विधायक मुझसे पूछकर कर या मुझे साथ में लेकर भी भूमिपूजन कर सकते थे, क्योंकि विकास कामों में राजनीति नहीं होनी चाहिए.