logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव से पहले भाजपा में घमासान, प्रभाग 15 को लेकर कार्यकर्ताओं का विरोध, गडकरी के आवास के बाहर हंगामा


नागपुर: महानगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन उससे पहले ही पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में प्रभाग क्रमांक 15 से संभावित उम्मीदवार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध का मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए दूसरी पार्टी से आए नेता और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट न देने की मांग की।

भाजपा ने नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पार्टी के भीतर विरोध के स्वर भी तेज होने लगे हैं। प्रभाग क्रमांक 15 से दूसरी पार्टियों से आए नेताओं और पार्टी में निष्क्रिय रहे लोगों को टिकट में प्रधानता दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के वाहन को रोककर बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने का विरोध दर्ज कराया। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले 30–35 वर्षों से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन जब उम्मीदवारी का समय आता है तो बाहर से आए लोगों को टिकट दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पालकमंत्री बावनकुले सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से स्पष्ट शब्दों में पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे चुनाव में काम नहीं करेंगे।