logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महाविकस आघाड़ी में सीट बंटवारा हुआ तय, शरद पवार गुट 12, उद्धव ठाकरे गुट 10 सीटों पर लड़ेगा चुनाव


नागपुर: मनपा चुनाव से पहले महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर चली लंबी रस्साकशी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। देर रात हुई अहम बैठक के बाद कांग्रेस, शरद पवार गुट (राकांपा) और उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना) के बीच समझौता तय हो गया, हालांकि इस दौरान गठबंधन के भीतर तीखी खींचतान भी खुलकर सामने आई।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे का फार्मूला आखिरकार तय हो गया है। गठबंधन के भीतर हुए समझौते के तहत शरद पवार गुट को 12 सीटें, उद्धव ठाकरे गुट को 10 सीटें दी गई हैं, जबकि 3 सीटों पर शरद पवार गुट कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगा। इस फार्मूले को लेकर रविवार देर रात तक उपराजधानी नागपुर में बैठकों का दौर चलता रहा।

सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार गुट ने शुरुआत में 24 सीटों की मांग की थी और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम चार सीटें देने का आग्रह किया था। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की ओर से 30 सीटों की मांग सामने रखी गई थी। दूसरी तरफ कांग्रेस 10 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं थी, जिससे बातचीत कई बार टूटने की स्थिति तक पहुंच गई।

कई घंटों की चर्चा और वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अंततः 12-10 के फॉर्मूले पर सहमति बनी। कांग्रेस ने कुल 15 सीटें छोड़ने पर हामी भरी, जिसे दोनों सहयोगी दलों ने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस समझौते के पीछे कार्यकर्ताओं के हित और चुनावी संतुलन को आधार बनाया गया।

इस बीच कांग्रेस की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि लगभग 95 प्रतिशत उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। अंतिम दिन उम्मीदवारों को एबी फॉर्म दिए जाएंगे या सीधे निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल कराया जाएगा। हालांकि, गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह असंतोष आने वाले चुनाव प्रचार और चुनावी तालमेल पर असर डाल सकता है।