logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: महाकाली प्रभाग बना ‘हॉट सीट’, कांग्रेस के दो दिग्गज एक की बगावत


चंद्रपूर: महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों में भारी अफरा-तफरी देखने को मिली। खास तौर पर कांग्रेस पार्टी में आखिरी समय तक उम्मीदवारों को एबी फॉर्म वितरित नहीं किए जाने से कार्यकर्ताओं में काफी असंतोष और बेचैनी का माहौल बना रहा। अंततः नामांकन स्वीकार करने की समय-सीमा समाप्त होने से मात्र दस मिनट पहले सीधे नामांकन स्थल पर उम्मीदवारों को एबी फॉर्म उपलब्ध कराए गए।

इस बीच, महाकाली प्रभाग को कांग्रेस के लिए ‘हॉट वार्ड’ माना जा रहा है, जहां एक वर्तमान अध्यक्ष और दो पूर्व शहर अध्यक्ष चुनावी मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस की ओर से ओपन कैटेगरी से रामू तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। रामू तिवारी पिछले छह वर्षों तक कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे, हालांकि दो महीने पहले उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। इसके बावजूद उनके अनुभव और मेरिट को ध्यान में रखते हुए उन्हें महानगरपालिका चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।

रामू तिवारी को महानगरपालिका प्रशासन का व्यापक अनुभव है। वहीं दूसरी ओर, वर्तमान अध्यक्ष संतोष लहामगे के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष नंदू नागरकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में महाकाली प्रभाग में नंदू नागरकर बनाम संतोष लहामगे की सीधी टक्कर पर अब पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं।