logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओबीसी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी ने भाजपा पर लगाया आरोप, बावनकुले बोले- समाज को पता उनका असली दुश्मन यहीं हैं


नागपुर: ओबीसी को लेकर एनसीपी ने दी दिन का शिविर नागपुर में आयोजित किया था। इस दौरान एनसीपी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर ओबीसी समुदाय के अपमान करने का आरोप लगाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा शहर अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, “लोकसभा चुनाव के पहले एनसीपी को ओबीसी की याद आई है। जब इस समुदाय को आरक्षण देने का फैसला किया गे तो सबसे ज्यादा विरोध उन्होंने ने ही किया था। समाज को पता है उनका असली दुश्मन यही लोग है।”

बावनकुले ने कहा, "2024 के चुनाव से पहले एनसीपी पार्टी को ओबीसी समुदाय की याद आई। अगर हम इस पर विचार करें तो पाएंगे कि एनसीपी के सफर में सभी जानते हैं कि जब समाज को आरक्षण देने की बात आई तो सबसे ज्यादा विरोध उन्होंने ही किया था।" उन्होंने कहा, “यह बात महाराष्ट्र की जनता जानती है और ऐसी धारणा बनाकर लोगों के सामने झूठ बोला जा रहा है, लेकिन ओबीसी समुदाय जानता है कि यह उनका असली दुश्मन है।”

शिविर यह महज एक नौटंकी 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “अब ये शिविर लग रहे हैं तो यह महज एक नौटंकी है। सरकार में रहते हुए ओबीसी को कभी भी न्याय या तवज्जो नहीं दी गई। केवल चुनाव को ध्यान में रखकर ओबीसी के प्रति प्रेम दिखाना झूठा प्रेम है। कोई भी इस भ्रम का शिकार नहीं होगा और ओबीसी का असली दुश्मन राष्ट्रवादी है।”

भाजपा ने दिया पहला ओबीसी प्रधानमंत्री 

खुद को लेकर बोलते हुए बावनकुले ने कहा, "पार्टी ने मुझे दो बार जिला परिषद, तीन बार विधायक, मंत्री, पालक मंत्री, बनाया गया। वहीं एक बार टिकट नहीं दिया तो यह कहना गलत है कि, मेरे साथ अन्याय किया गया।" उन्होंने आगे कहा, "पार्टी ने विधान परिषद का सदस्य बनाया, प्रदेश अध्यक्ष बनाया।" उन्होंने कहा कि, "देश के इतिहास में पहला ओबीसी प्रधानमंत्री बीजेपी के नेतृत्व में है।"  

यह भी पढ़ें: ओबीसी के अपमान पर मुनगंटीवार ने दिया जवाब, शरद पवार का उल्लेख करते बोले- मोदी के प्रधानमंत्री बनने से हो रहा पेट में दर्द