logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतना कुणाल राउत को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: जिला परिषद् में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पोस्टर पर कालिख पोतना युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राउत (Kunal Raut) को भारी पड़ गया। सदर पुलिस ने कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

ज्ञात हो कि, शनिवार को कुणाल राउत अपने समर्थको के साथ जिला परिषद् पहुंचे और परिसर में प्रधानमंत्री मोदी के लगे पोस्टर पर कालिख पोत दी। युवक कांग्रेस के इस हरकत के कारण जिले की सियासत गर्मा गई थी। भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर आक्रामक हो गई। रविवार को युवा मोर्चा ने जिला परिषद् परिसर में आंदोलन कर कुणाल राउत को गिरफ्तार करने की मांग की। 

कांग्रेस ने घटना से झाड़ा पल्ला

कुणाल राउत सहित युवक कांग्रेस की इस हरकत से कांग्रेस ने अपने आप को दूर कर लिया है। कांग्रेस नेता और जिला परिषद् उपध्यक्ष कुंदा राउत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, "जो घटना हुई है उससे कांग्रेस पार्टी सहमत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी एक पार्टी के नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। हम विचारधारा पर काम कर रहे हैं। हम संविधान को मन्नने वाले लोग हैं। जहां विरोध करना है वहां हम विरोध करेंगे। ऐसी किसी भी घटना को हम समर्थन नहीं करते हैं।"