logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

“राणा का हिसाब करेंगे चुकता”, अमरावती में उद्धव ठाकरे ने की मोदी सरकार की जमकर आलोचना


अमरावती: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अमरावती में जनसभा को संबोधित करते हुए नवनीत राणा की जमकर आलोचना की। ठाकरे ने तीखे शब्दों में नवनीत राणा को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही।  

नवनीत राणा की आलोचना के बाद ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी तीखी बयानबाजी की। ठाकरे ने कहा, “किसानों को भूखा मारने वाली, महिलाओं का अपमान करने वाली, युवाओं को बेरोजगार करने वाली, देश को लूटकर दस साल में कंगाल करने वाली तानाशाह मोदी सरकार को हमें हराना हैं और संविधान पर चलने वाली इंडी महाविकास अघाड़ी सरकार को चुनना हैं।”

उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखेड़े के प्रचार के लिए अमरावती आए थे। यहां संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद चंद्र पवार, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख उपस्थित थे।