logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

चिखलदरा में ‘पर्यटन बम’: तीन दिन में पहुंचे एक लाख लोग; 10 रु. का बिस्किट 100 में बिका, 10 KM लंबा जाम बना आफत!


अमरावती: विदर्भ के एकमात्र हिल स्टेशन चिखलदरा में बारिश के मौसम ने ऐसा आकर्षण पैदा किया कि सिर्फ तीन दिनों में करीब एक लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंच गए। वीकेंड की छुट्टी के चलते उमड़ी भीड़ ने पूरे चिखलदरा को जैसे "पर्यटन बम" की तरह फाड़ दिया। नतीजा यह रहा कि, सड़क पर वाहनों का जाम लग गया, जहां पर्यटक कई घंटों तक फंसे रहे। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे और बूढ़ो को हुई। जाम को स्थनीय दुकानदारों ने जमकर लूट मचाई। 10 रूपये का पार्ले बिस्किट 100-100 रूपये में बेंचते दिखाई दिए। 

सड़कों पर 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम

पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण परतवाड़ा-चिखलदरा मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। छोटे-बड़े वाहन, पर्यटक बसें और निजी गाड़ियों की कतारें सुबह से शाम तक रेंगती रहीं। कई लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।

खाने-पीने की चीजें 10 गुना महंगी

स्थानीय दुकानदारों ने इस मौके को ‘कमाई का त्यौहार’ बना दिया। सामान्य दिनों में 10 रुपये का मिलने वाला पार्ले-जी बिस्किट 100 रुपये में बेचा गया। चाय 40 रुपये, समोसा 50 रुपये, और पानी की बोतल 60 रुपये में बिकती रही। प्रशासन की कोई निगरानी न होने के कारण मनमानी कीमतें वसूली जाती रहीं।

प्रशासन की तैयारी नाकाफी साबित

इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ के लिए प्रशासन की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। न तो ट्रैफिक नियंत्रण की योजना थी, न ही खाने-पीने के दाम तय करने के निर्देश। नतीजतन, स्थानीय व्यापारियों की चांदी हो गई और पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।