logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से ही चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न; 51 प्रतिशत वोट के साथ जितने का किया


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkri) को भाजपा (BJP) ने नागपुर (Nagpur) से आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री की उम्मीदवारी घोषित होते ही शहर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। धंतोली स्तिथ विभागीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए पटाखे और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। 

बुधवार को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 72 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री के नाम की घोषणा होते ही नागपुर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

शहर के धंतोली स्तिथ विदर्भ विभागीय कार्यालय में भाजपा के तमाम बड़े नेता और कर्यकर्ता जमा हुए और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने फुगड़ी खेलकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के 51 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव जितने का दावा भी किया।