logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

एक घंटे के लिए "ओयो" मे कमरा क्यों? मुनगंटीवार का सरकार को सवाल


चंद्रपुर: चंद्रपुर: राज्य के ओयो होटल्स पर अब सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने ओयो होटल्स के संचालन पर गंभीर चिंता जताई है। 

उन्होंने कहा कि इन होटलों में लगातार गैरकानूनी गतिविधियाँ चलने की शिकायतें प्रशासन को प्राप्त हो रही हैं। मुनगंटीवार ने सदन में कहा कि लोग कुछ घंटों के लिए कमरे किराए पर लेकर आपत्तिजनक और गैरकानूनी गतिविधियों कर रहे हैं। यह केवल नैतिक ही नहीं, बल्कि कानूनी दृष्टिकोण से भी गंभीर मामला है।

उन्होंने इस बात की भी ओर ध्यान दिलाया कि ओयो होटल्स शहरों से 15-20 किलोमीटर दूर सुनसान इलाकों में खोले जा रहे हैं, जहां प्रशासनिक निगरानी कम होती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन होटलों को खोलने के लिए न तो ग्रामपंचायत, नगर परिषद और न ही महानगरपालिका से कोई अनुमति ली जाती है।

मुनगंटीवार ने सवाल उठाया कि एक घंटे के लिए कमरा किस उद्देश्य से दिया जाता है? क्या इन होटलों की आड़ में अनैतिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं? क्या स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी नही है? उन्होंने राज्य गृह विभाग को कहा इस ओयो हॉटेल्स की की गहराई से जांच करनी चाहिए। राज्य में कितने ओयो होटल्स कार्यरत हैं, इसकी विस्तृत जानकारी भी एकत्र की जानी चाहिए।

मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह युवाओ को पतन की दिशा में ले जा सकता है और अपराध को बढ़ावा मिल सकता है।