logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे युवक के सीने में उठा दर्द, नागपुर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग


नागपुर: पुणे से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई। इस कारण नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमर्जेन्सी लैंडिंग की है। जहां यात्री को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती युवक की पहचान मोहम्मद अहमद अंसारी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक पुणे से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6e338 पर सवार हुआ। उड़ते समय युवक के सीने में दर्द हुआ, तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी गई। पायलट ने नागपुर एयरपोर्ट पर इमर्जेन्सी लैंडिंग की अनुमति मांगी। लैंड होते ही युवक को सीधे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल युवक का इलाज किया जारहा है। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है।