logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष को मिली पहली हार, लोकसभा अध्यक्ष चुने गए ओम बिरला


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद कांग्रेस (Congress) सहित विपक्षी दलों को पहली हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा अध्यक्ष को लेकर हुए चुनाव में एनडीए उम्मदीवार ओम बिरला (Om Birla) ने जीत हासिल की है। ध्वनिमत से यह चुनाव कराया गया, जिसमें ओम बिरला को लगातर दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। भारत के राजनीतिक इतिहास में यह छठा मौका है जब किसी अध्यक्ष को दोबारा अध्यक्ष चुना गया है। 

ज्ञात हो कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नित एनडीए ने 293 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाली इंडी गठबंधन ने 230 सीट ही जीत सकी। वर्तमान में 543 सदस्यीय लोकसभा में वर्तमान में 542 सांसद हैं। राहुल गांधी ने वायनाड से सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण यह सीट खाली है। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए 271 वोटों की जरूरत होती है। जिसे बिरला ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

1976 के बाद पहली बार मतदान 

कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन विपक्ष में है और उसके पास लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है। लेकिन उपाध्यक्ष पद नहीं मिलने के कारण कांग्रेस ने के सुरेश के नाम का ऐलान कर चुनाव में उतर गई। 1976 के बाद पहली बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अभी तक सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष पद का चुनाव होता आया है।