logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अंबादास दानवे एक नंबर के निकम्मे और थर्ड क्लास: संजय गायकवाड़


बुलढाणा: राज्य के विपक्षी नेता अंबादास दानवे ने बुधवार को बुलढाणा में जनता दरबार लगाया था. इस दौरान उन्होंने विधायक संजय गायकवाड़ पर टिप्पणी की थी. इस पर शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि “मैं फर्जी हूं, तो तुम एक नंबर के थर्ड क्लास और निकम्मे हो.”

गायकवाड़ ने कहा कि आपका जनता दरबार नहीं, बेकार दरबार था. जनता दरबार में एक तरफ अधिकारी होते हैं और उन्हें आमने-सामने न्याय देना होता है. उन्होंने कहा कि आपके जनता दरबार में कोई पदाधिकारी नहीं थे और कोई समझौता भी नहीं हो सका.

संजय गायकवाड़ ने कहा, “अंबादास दानवे गलती से विपक्ष के नेता हैं. वह विपक्षी दल का नेता बनने के लायक नहीं हैं.”