logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए तैयारी की तेज, प्रचार के लिए 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची की जारी


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए स्तर प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 सदस्य सूची में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चंद्रशेखर बवानकुले सहित सुधीर मुनगंटीवार का नाम शामिल है।

राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। एक तरफ जहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हों गई है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार की शुरुआत हो गई है। राज्य की सत्ता में बैठी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का चयन करने में लगी हुई है। इसी बीच भाजपा ने प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 

40 सदस्यीय सुची में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित राज्य के तमाम वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और पदाधिकारियों का नाम शामिल किया गया है। जारी सुची के अनुसार, चंद्रशेखर बवानकुले, सुधीर मुनगंटीवार, नारायण राणे, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, मुरलीधर मोहोल, रक्षा खडसे, मंत्री गिरीश महाजन, पंकजा मुंडे, अतुल सावे, नितेश राणे, अशोक उइके का नाम शामिल हैं। 

इसी के साथ राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, अशोक चव्हाण, पूर्व सांसद अशोक नेते को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। ज्ञात हो कि, विदर्भ की 100 नगर परिषद और नगर पंचायत सहित राज्य में 288 सीटों पर दो दिसंबर को मतदान होगा, वहीं तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।