logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा निर्णय, काफिले में की 50 प्रतिशत की कटौती; एसपीजी को भी दिए निर्देश


नई दिल्ली: देशवासियों से ईंधन बचत का लगातार आह्वान कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अब खुद एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले की गाड़ियों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम कर दी है और सुरक्षा के लिए तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में बड़ी कटौती करते हुए गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है। हाल ही में गुवाहाटी दौरे और अन्य कार्यक्रमों के दौरान यह बदलाव साफ देखा गया। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं, हालांकि नई गाड़ियों की खरीद से परहेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री के भाषण और संदेश की प्रतियां भी साझा की गईं, जिसमें संकट की घड़ी में संयम और बचत की रणनीति पर जोर दिया गया है।

हैदराबाद में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जनता से अपील की थी कि पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम किया जाए, सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और कारपूलिंग को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही उन्होंने वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को अपनाने की भी सलाह दी थी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि देश का बड़ा हिस्सा सोने के आयात पर खर्च होता है, इसलिए हालात सामान्य होने तक लोगों को सोना खरीदने से बचना चाहिए।