logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार


नागपुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) नेता अमित ठाकरे (Amit Thackeray) बुधवार को नागपुर दौरे (Nagpur City) पर पहुंचे। जहां उन्होंने नीट पेपर लीक (Neet Paper Leak) के बाद आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी (Akansha Chaturvedi) के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाया और न्याय दिलाने सहित हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

नीट पेपर लीक को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में मनसे नेता अमित ठाकरे नागपुर पहुंचे और उन्होंने पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से मुलाकात की। ठाकरे आकांक्षा के घर पहुंचे और मुलाकात की। ठाकरे ने पीड़ित परिजनों से उनका हालचाल पूछा और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

चतुर्वेदी परिवार से मिलने के बाद ठाकरे ने मुआवजा नहीं मिलने को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला। अमित ठाकरे ने कहा कि, 500 मीटर दूर रहने वाले मुख्यमंत्री को पीड़ितों को समय नहीं है। उन्होंने कहा कि, वह जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने बार बार नागपुर आने की बात भी की।