logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सातवें वेतन आयोग की मांग पर कामबंद आंदोलन, शिक्षकों और सफाई कर्मियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका कर्मचारियों ने सातवां वेतन आयोग लागू न होने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और सफाई कामगार बड़ी संख्या में शामिल हैं।

अमरावती महानगरपालिका कर्मचारियों को अब तक सातवां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में आज से कर्मचारी संघटना के नेतृत्व में बेमुदत कामबंद आंदोलन शुरू हुआ। इस आंदोलन में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, नियमित सफाई कामगार और सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हुए।

कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार ने उनकी समस्याओं की अनदेखी की। मजबूरन अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस हड़ताल से आने वाले दिनों में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक कामकाज और महापालिका की दैनंदिन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।